मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, हवाई सर्वे से लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
फूलों की बारिश के बीच कांवड़ियों में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
मेरठ की सड़कों पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब और गूंजते ‘बम-बम भोले’ के जयकारे पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे थे।