बनमनखी: तीन बार जारी हुए एडमिट कार्ड में त्रुटियों के कारण छात्र परीक्षा से वंचित
बनमनखी पूर्णिया विश्वविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक ही परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तीन बार एडमिट कार्ड जारी किए गए, लेकिन तीनों बार उसमें त्रुटियां पाई गईं। इस कारण ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गए। छात्रों का कहना है कि यह देश में पहली बार हुआ है, जब एक ह