नर्मदापुरम: रसूलिया सीवरेज प्लांट में श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
श्रम दिवस के अवसर पर गुरुवार को रसूलिया स्थित सीवरेज प्लांट में निर्माण श्रमिकों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा की अध्यक्षता में तथा श्रम विभाग के संयुक्त समन्वय से संपन्न हुआ।