हुसैनगंज: हरिहास गांव के पोखरे में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहास गांव के पोखरा में शनिवार की दोपहर 1:00 बजे डूबने से एक 60 वर्षीय बृद्ध महिला की मौत हो गई है। मृतका बृद्ध महिला की पहचान हुसैनगंज थाना के हरिहास गांव निवासी रामचंद्र यादव की 60 वर्षीय पत्नी पनादेवी के रूप में हुई है। मौत की सूचना के बाद हुसैनगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।