हुसैनगंज: मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान करहनू गांव में माले कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च
हुसैनगंज प्रखंड के करहनू गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे माले कार्यकर्ताओ ने प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नीतीश कुमार वापस जाओ,वापस जाओ, बीपीएससी छात्रों पर हो रहे अत्याचार का जवाब दो, स्मार्ट मीटर वापस लो, मनरेगा मजदूरों का 600 सौ रुपये दैनिक मजदूरी तय करो का नारा लगाया।