इटावा: मैनपुरी अंडरब्रिज में डेढ़ घंटे की बारिश से यात्रियों से भरी बस पानी में फंसी, पालिका ने जेसीबी से निकाला
Etawah, Etawah | Jun 17, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मैनपुरी अंडरपास में मंगलवार शाम शुरू हुई बारिश से भरे पानी मे शाम साढ़े सात बजे यात्रियों से भरी मैनपुरी डिपो की एक रोडवेज बस पुल के बीचों बीच भरे 4 फीट पानी मे जाकर बंद पड़ गई इससे यात्रियों में हड़कंप मच गई। आनन फानन में मौजूद पालिका कर्मियों में जेसीबी से धक्का देकर बस को बाहर निकाला, बस में 40 यात्री सवार थे।