कर्वी: चित्रकूट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चित्रकूट पुलिस ने किया योगाभ्यास
चित्रकूट में रविवार सुबह 7 बजे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। योग प्रशिक्षकों ने पुलिस कर्मियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान कराया। अधिकारियों ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।