सुसनेर: सोयत रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर सुसनेर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न
बुधवार की शाम को 5 बजे सोयत रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर सुसनेर मंडल की कामकाजी बैठक जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुईं। इस दौरान आगामी कार्यो को लेकर योजना व रूपरेखा तैयार की गई। सभी ने बंगाल में पार्टी की जीत होने पर बधाई दी। इस अवसर पर मण्डल प्रभारी आभा चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष डॉ गजेन्द्र सिंह चंद्रावत व सजनसिंह कलारिया मौजूद रहे।