हनुमानगढ़: जंक्शन में युवक से अवैध देशी पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल
हनुमानगढ़ जंक्शन में युवक से अवैध देशी पिस्तौल व 7 जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया है। इससे पहले गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी हनुमानगढ़ टाउन का निवासी है।