बड़नगर: विधायक, म.प्र. जन अभियान परिषद एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
बडनगर विधायक जितेंद पण्ड्या म.प्र. जन अभियान परिषद एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति बड़नगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । इस कार्यक्रम के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सहभागिता और नगर विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। जन अभियान परिषद द्वारा समाज को जागरूक कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सराहनीय है।