गोरमी: गोरमी क्षेत्र में रात के अंधेरे में चंबल के बीहड़ों से अवैध लकड़ी की तस्करी जारी
Gormi, Bhind | Apr 20, 2026 रात के अंधेरे में चंबल के बीहड़ों से अवैध लकड़ी की तस्करी जारीगोरमी क्षेत्र में इन दिनों अवैध लकड़ी का बड़ा खेल सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक अटेर क्षेत्र के चंबल नदी किनारे बीहड़ों से रात के समय पेड़ों की कटाई की जा रही है। कटाई के बाद लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कच्चे रास्तों से कचनाव होते हुए गोरमी की आरा मशीनों तक पहुंचाया जा रहा है।