गिरिडीह: फूलची में नल जल योजना का सामान चुराने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, सिविल कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
फूलची में नल जल योजना का सामान चुराने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर सोमवार को सिविल कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया। इसके पहले आरोपी का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया। जेल भेजने वालों में मंझलाडीह के रंजीत कुमार मल्हा ओर तुरुकडीहा के भरत शर्मा शामिल है। ये दोनों फरार चल रहा था। पुलीस ने दोनों को उसके घर से सूचना मिलने पर गिरफ्तार किया।