गिरिडीह: साइबर थाना में कार्यरत कांस्टेबल की हरसिंगरायडीह के समीप सड़क दुर्घटना में हुई मौत
साइबर थाना में कार्यरत कांस्टेबल जितेंद्र कुमार महतो की मौत सोमवार को हरसिंगरायडीह के समीप सड़क दुर्घटना में हो गई। यह टुंडी रोड से साइबर थाना जा रहे थे।उसी दौरान हरसिंगरायडीह के समीप गिरिडीह से धनबाद जा रही माँ गौरी बस की चपेट में आ गए। जिससे बस का चक्का इसके सर के ऊपर चढ़ गया।घटना में मौके पर ही इनकी मौत हो गई।