गिरिडीह: प्रेस क्लब गिरिडीह कार्यकारिणी समिति की नया परिसदन में हुई बैठक, प्रेस क्लब भवन निर्माण को लेकर बनी योजना
प्रेस क्लब गिरिडीह कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को नया परिसदन में हुई।गिरिडीह में पत्रकारों के हितों को लेकर कई अहम् मुद्दों पर चर्चा हुई। सबसे मुख्य मुद्दा रहा गिरिडीह में प्रेस क्लब के भवन का निर्माण। इसके लिए गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू द्वारा विधायक मद से दी गई 11 लाख रुपए की राशि के लिए उनकी सराहना की गई।