गिरिडीह: डीसी ऑफिस सभाकक्ष में उपायुक्त ने राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत की वयस्क बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत
समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वयस्क बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान मौके पर सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। मौके पर बी.सी.जी का प्रथम टीका देकर इसका शुरूआत किया गया।