मढ़ौरा: पटेढ़ी में सड़क दुर्घटना, मोटरसाइकिल सवार घायल, सदर अस्पताल रेफर
पटेढ़ी में मढ़ौरा छपरा मुख्यपथ पर स्कार्पियो व मोटरसाइकिल की हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गये। इस दौरान पुलिस के सहयोग से सभी को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार की दोपहर तीन बजे पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में खैरा निवासी सुदीप व मढ़ौरा के अभिषेक घायल हैं।