चंदौसी: चंदौसी के वैष्य एकता समिति के मंच पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय रहीं मौजूद
चंदौसी। गणेश चौथ मेले में बुधवार रात करीब नौ बजे वैष्य एकता समिति की ओर से बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न बच्चों ने अलग-अलग रूप धारण कर मंच पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने कलाकारों और देवी-देवताओं के विभिन्न रूपों में सजकर नृत्य प्रस्तुत किया। काली के रूप में सजे बच्चों ने मंच पर जमकर नृत्य किया देखकर दर्शकों तालियां बजाई