लोनी-टीला रोड पर कार सवार युवकों ने बाइक सवार महिला पर अभद्र टिप्पणी कर दी। विरोध पर कार सवार युवकों ने महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद युवक कार समेत मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।