जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इन दिनों डिग्री प्राप्त करने के लिए परेशान हैं। विश्वविद्यालय का डिग्री विभाग पिछले चार दिनों से केवल आवेदन ले रहा है, लेकिन उपाधि जारी नहीं की जा रही है।