मथुरा: परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- अज्ञात में ठिकाने लगा दिया कंपाउंडर का शव, SSP के सामने बिलख कर रोए
यह मामला थाना हाईवे क्षेत्र के अजय नगर का है।मृतक की पत्नी के मुताबिक 17 अप्रैल को पति पिंटू उर्फ कृष्णकांत, डॉक्टर अमर के बुलावे पर जिला अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह नहीं लौटा, तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन थाने-चौकियों के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस सोती रही।