बहरोड़: बहरोड में देर रात तेज रफ्तार रेसर बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत, घायल बाइक चालक ने भी तोड़ा दम
Behror, Alwar | Jun 27, 2026 बहरोड़ में जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम गांव शेरपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर और रेसर बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, खेड़की निवासी मोहनलाल मेघवाल सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक रेसर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।