भारतीय कृषक एसोसिएशन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुन्नालाल सक्सेना ने पदाधिकारियों के साथ कायमगंज तहसील पहुंचकर एसडीएम अतुल कुमार सिंह को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। बताया कि तहसील में कोई अधिकारी किसानों की समस्या नहीं सुनता है। विरासत की कई फाइलें किसानों की पड़ी हुई है। उनकी कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। कई अन्य समस्याएं भी है।