रामगंजमण्डी: टोल रोड़ तिराहा पर चेचट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त
चेचट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक स्विफ्ट वीडीआई कार से 5 लाख 40 हजार 750 रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है। यह शराब मध्य प्रदेश के रास्ते गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने जालौर निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठा