बडोनी: धाकरी मौजे में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 30 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने तेज किए प्रयास
Badoni, Datia | Nov 28, 2025 जिगना थाना क्षेत्र के धाकरी मौजे में गुरुवार सुबह मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की लगभग 30 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शुक्रवार शाम 05 बजे जिगना थाना प्रभारी रचना माहौर ने बताया कि आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराई जा रही है तथा सभी थानों को मृतक का फोटो भेज दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।