मुज़फ्फरनगर: ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कामयाबी, 25 किलो डोडा पाउडर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, जो राजस्थान से ला रहे थे
"ऑपरेशन सवेरा" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। शाहपुर थाना पुलिस ने खतौला मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से 25.33 किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से डोडा पाउडर लाकर बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।