मंझनपुर: कौशाम्बी में रहस्यमयी आत्मघाती कदम: मां ने बेटी संग खाया जहर, दोनों की मौत से गांव में मातम
कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव मजरा पथरावां में बुधवार और गुरुवार रात करीब 2:50 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। 35 वर्षीय सोनी देवी ने अपनी 12 साल की बेटी लक्ष्मी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की वजह फिलहाल रहस्य बनी हुई है, लेकिन मां-बेटी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।