मंझनपुर: एसपी ने मंझनपुर कार्यालय में बताया- पति-पत्नी के बीच टेलीफोनिक विवाद के बाद पत्नी ने बेटी के साथ ज़हर खाकर दे दी जान
बृहस्पतिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार-बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि काजीपुर गांव की एक विवाहिता ने 8 साल की बेटी के साथ सल्फास खाकर आत्महत्या कर लिया।बताया कि उसका पति कोटा में रहता है,मंगलवार रात टेलिफोनिक विवाद के बाद ये कदम विवाहिता ने उठाया है।बताया कि उसके पति को बुलवाया गया है, अन्य जांच हो रही है।