बहरोड़: बहरोड में हादसे के 4 दिन बाद युवक की मौत, ट्रक की टक्कर से हुआ था घायल
Behror, Alwar | Apr 10, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय हिमांशु सैनी के रूप में हुई है, जो बानसूर के रामपुर (टिकली का बास) गांव का निवासी था। यह हादसा 6 अप्रैल को शेरपुर के पास सर्विस रोड पर हुआ था, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया।