बलरामपुर: जिले में 599 लाभार्थियों को मिला आवास स्वीकृति पत्र, प्रथम किस्त के रूप में ₹1,01 लाख रुपये खातों में डीबीटी से पहुंचा
रविवार 4 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराए जाने की दिशा में जनपद में ठोस पहल करते हुए 599 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।प्रथम किस्त के रूप में प्रति लाभार्थी 01 लाख रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई।