अनूपपुर: जिले में मोहर्रम पर्व पर कानून-व्यवस्था के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
मोहर्रम पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षल पंचोली ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। 26 जून को मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।