पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरके पैलेस के समीप तीन बदमाशों द्वारा एक को मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया
Pakaur, Pakur | May 27, 2024 पश्चिम बंगाल मुराराई के रहने वाले अमित राय ने नगर थाना में दिए अपने लिखित आवेदन में बताया कि उन्हें दिनांक 25 मई 2024 को समय करीब 3:00 बजे दोपहर में लालू भगत ने आरके पैलेस बुलाया। जब वह आरके पैलेस पहुंचे तो उनके साथ तीन लोगों ने मारपीट किया। सभी ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनका ₹5000 छीन लिया और अन्य जगह ले जाकर स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराए।