डुमरांव: अदफा गांव स्थित कन्या आवासीय विद्यालय में पिछड़ा वर्ग की मंत्री ने जीविका दीदी की रसोई का किया उद्घाटन, कई अधिकारी मौजूद
Dumraon, Buxar | Jun 19, 2026 मठिला पंचायत अंतर्गत अदफा गांव स्थित कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में पहुंचते ही छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।