धार: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार की भोज शाला में अलविदा जुमे की नमाज़ की अदा, पुलिस रही तैनात
Dhar, Dhar | Mar 28, 2025 रमजान महीने के दौरान धार की भोजशाला में मुस्लिम समाज ने अदा की जुम्मे की नमाज।शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे, रमजान के महीने की विशेषता को लेकर धार की भोजशाला में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुम्मे की नमाज अदा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे।