धार: मध्य प्रदेश में 290 करोड़ रुपये की लागत से 8 महिला कार्यकारी छात्रावास बनेंगे, पीथमपुर में भी एक छात्रावास स्थापित होगा
Dhar, Dhar | Mar 28, 2025 मध्यप्रदेश में 290 करोड़ की लागत से 8 वूमेन वर्किंग हॉस्टल, पीथमपुर क्षेत्र में भी एक हॉस्टल की स्थापना होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि पर्व के मौके पर मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राज्य के आठ जिलों में वूमेन वर्किंग हॉस्टल बनाने की स्वीकृति दी है, जिसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6:20 पर दी।