हुज़ूर: भोपाल में आबकारी विभाग ने की कार्रवाई,टूव्हीलर पर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2024 भोपाल में लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध शराब और नकद राशि जब्त की जा चुकी है।इसी के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की| जिला आबकारी कंट्रोलर आरजी भदोरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है|