हुज़ूर: भोपाल में सोने के बर्क से हनुमान जी का श्रंगार ,ब्रह्ममुहूर्त से हो रही केसरी नंदन की पूजा- अर्चना
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2024 भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त केसरी नंदन हनुमान जी का प्रकटोत्सव शहर में चित्रा नक्षत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ब्रह्ममुहूर्त से ही हनुमानजी की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों को पुष्पों और रंग-बिरंगी लाइटिंग कर सजाया गया है। कई मंदिरों से चल समारोह निकाले जा रहे हैं। इसी के साथ भंडारे भी शुरू हो गए हैं।