हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने नहर किनारे नशीली दवाइयों के साथ युवक को किया गिरफ्तार, 600 कैप्सूल और गोलियां बरामद
टाउन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, एएसआई सत्यनारायण मय जाप्ता गश्त के दौरान दोपहर करीब 2.27 बजे रावतसर मेगा हाइवे से राधा स्वामी डेरा बाइपास मार्ग स्थित एचएमएच नहर पुल के पास पहुंचे।