बेहट: नोरंगपुर से पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चोर को किया गिरफ्तार
मंगलवार को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए घटना मे शामिल अभियुक्त को नोरंगपुर से गिरफ्तार किया है l अभियुक्तों के कब्जे से एक स्टील परत, स्टील टिफिन, एक पंखा व चोरी के उपकरण बरामद हुए है l अभियुक्त सूरज पुत्र कैलाश चंद निवासी नोरंगपुर के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l