सीतापुर: हेमपुर में सड़क के किनारे मिला महोली निवासी व्यक्ति का शव, परिवार ने पत्नी से विवाद के चलते हत्या की जताई आशंका
जनपद के माहोली मार्ग पर हेमपुर के पास सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में महोली निवासी एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार ने पत्नी से विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है।