सहारनपुर: नगर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर में धोखाधड़ी और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर व्यवसाय में धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने और अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज था। मामले में पीड़िता की तहरीर पर 23 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली नगर में पीयूष आनंद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।