पोरसा: विश्व पृथ्वी दिवस पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय नंद का पुरा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Porsa, Morena | Apr 22, 2026 पोरसा। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय नंद का पुरा में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता विजयपाल सिंह तोमर ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को गंभीर चिंता का विषय बताया