बुधवार को जनपद सभागार में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि कपस्या की अध्यक्षता में जनपद की सामान्य सभा की बैठक विधिवत सम्पन्न हुई।इसके पहले एक बार सदस्यों के द्वारा बैठक का बहिष्कार करने के कारण एवं दो बार अपरिहार्य कारणों से जनपद की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न नही हो सकी थी जिस कारण कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव लंबित थे जो बुधवार की बैठक में कोरम के साथ स्वीकृत किए गए