नरवर: ग्राम सावोली में विधायक रमेश खटीक ने सीसी रोड का लोकार्पण किया
करैरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रमेश खटीक ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सावोली में मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास निधि से स्वीकृत ₹5.72 लाख की लागत से निर्मित सी.सी. रोड का लोकार्पण किया। यह सड़क बंटी सोलंकी के मकान से गजेंद्र के घर तक बनाई गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।