जगदीशपुर: जगदीशपुर के लाल बिहारी सिंह के टोला पर 5 जुलाई को होने वाले बहुजन महापंचायत की तैयारी तेज, पंडाल का निर्माण जारी
जगदीशपुर प्रखंड के लाल बिहारी सिंह टोला खेल मैदान पर 5 जुलाई को होने वाले बहुजन महापंचायत की तैयारी तेज कर दी गई है। कार्यक्रम को लेकर बड़ा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 200 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा पंडाल का निर्माण के साथ ही मैदान में और भी पंडाल का भी निर्माण कराया जाएगा। मैदान पर बन रहे । पंडाल में एक लाख लोग आराम से आ सकते हैं।