टिकारी: टिकारी SDM ने केसपा में आहुत सहयोग शिविर में लिया भाग, ग्रामीणों ने नल-जल, भूमि विवाद व खाद की समस्या से कराया अवगत
Tikari, Gaya | Aug 5, 2026 केसपा स्थित मां तारा देवी मंदिर परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन बुधवार को हुआ। शिविर में SDM प्रवीण कुंदन, BDO योगेंद्र पासवान, BPRO सौरभ कुमार सहित कई अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने शिविर से पहले मां तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। बारिश के कारण ग्रामीण की उपस्थिति कम रही। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से नल-जल, भूमि विवाद व खाद की समस्या को रखा