मोकामा: मोकामा के कसहा दियारा में अधेड़ की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Mokameh, Patna | Apr 25, 2026 मोकामा प्रखंड के मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत कसहा दियारा में बीती देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वाल्मीकि निषाद के रूप में हुई है,जो बेगूसराय जिले के निवासी था। एसडीपीओ बाढ़ 1 ने जानकारी देते हुए शनिवार को लगभग 4 बजे बताया कि वाल्मीकि निषाद अपने बथान पर सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात अज्ञात अपराधियों ने हमला किया।