कुनकुरी: तहसील दुलदुला में प्राकृतिक आपदा से मृतक के परिजनों को ₹4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा दुलदुला विकासखंड के एक प्रकरण में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।