ठेठईटांगर: “सेव नेचर, सेव लाइफ” का संदेश लेकर देशभर में साइकिल यात्रा पर निकले पितांबर
गुरुवार को 3 बजे पितांबर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और पेड़ों की कटाई से प्रकृति को भारी नुकसान हो रहा है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे साइकिल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और प्रकृति को बचाने की अपील की।