चास: भीषण गर्मी से मिली राहत, तेज हवा-बारिश ने बदला मौसम, बोकारो में कई जगह गिरे पेड़
Chas, Bokaro | Jun 22, 2026 बोकारो में सोमवार सुबह 6 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। करीब एक घंटे तक चली बारिश से तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, तेज हवा के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। सेक्टर 4, चास और बालीडीह में सड़कें अवरुद्ध हुईं। बिजली आपूर्ति भी घंटों बाधित रही।