बिहारीगंज: बिहारीगंज में भीषण अग्निकांड, एक घर जलकर राख
बिहारीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में मंगलवार रात करीब एक बजे भीषण आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। पीड़िता बीबी अबरून ने बताया कि सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक आग लग गई। आग में कपड़ा, बर्तन, जेवर और फर्नीचर समेत सारा सामान जल गया। ग्रामीणों और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने जांच के बाद मुआवजा देने की बात कही है।